चंपावत। जिला मुख्यालय में शनिवार को फूलडोल मेले का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन आयोजित होने वाले फूलडोल मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर हरे राम, हरे राम, हरे कृष्णा हरे हरे...के उद्घोष के साथ नागनाथ मंदिर से विभिन्न मार्गों से होते हुए बालेश्वर महादेव मंदिर तक डोला यात्रा निकाली गई।
डोला यात्रा में लोगों ने अपने घरों से पुष्प और अक्षत की वर्षा की। इस दौरान देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। डोला यात्रा में नागनाथ मंदिर के पुजारी शंकर रावल, देवडांगर देवीलाल वर्मा, मुक्तेश पचौली, विनीत गोस्वामी, कैलाश नाथ, विनोद कुमार, भानू तड़ागी, कमल राय, भगवतशरण राय, विकास साह, भुवन पचौली, सौरभ साह, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद रोहित बिष्ट, कमल बिष्ट, जगदीश चंद्र, सुरेंद्र नाथ, अजय कुमार, पवन गिरि, हरीश तड़ागी, रितेश राय, मुक्तेश वर्मा आदि मौजूद थे।
बाहरी क्षेत्रों से आए व्यापारियों के चेहरे खिले
चंपावत। जिला मुख्यालय में फूलडोल मेले के दौरान मौसम पूरी तरह से साफ रहने और चटख धूप खिलने से लोगों की भीड़ उमड़ी जिस कारण बाहरी क्षेत्रों से आए व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। पुलिस की ओर से यातायात के लिए रूट डायवर्जन नहीं किए जाने के कारण कई बार जाम लगने की नौबत भी आई। संवाद