फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तार टूटने से आधे बनबसा में तीन घंटे गुल रही बिजली

Wed, 02 Aug 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा स्थित यूपी सिंचाई विभाग केनाल परिसर में बिजली का तार टूटने से आधे बनबसा क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। यूपीसीएल के बनबसा सबस्टेशन प्रभारी वरिष्ठ अवर अभियांता प्रवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह से हो रही बारिश से केनाल परिसर में 11 केवीए और एसटी लाइन का तार टूट गया था। इस कारण केनाल परिसर, पंपापुर, भजनपुर और आंबेडकर ग्राम फागपुर में दोपहर करीब 12:15 बजे से शाम करीब 4:15 बजे तक बिजली गुल रही। बारिश होने से विभागीय कर्मियों को लाइन की मरम्मत करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम को आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। अवर अभियंता ने लोगों से बरसात में बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। मवेशियों को भी बिजली खंभों के निकट न बांधने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें