चंपावत। साइबर ठग ने एक व्यापारी की वाट्सएप आईडी हैक कर उसके परिचितों से धनराशि की मांग कर ठगी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार व्यापारी नरेश गड़कोटी की साइबर ठगों ने वाट्सएप आईडी हैक कर ली और उसके परिचितों को संदेश भेजकर जरूरी काम से धनराशि की मांग की। दो परिचितों ने बिना कुछ सोचे समझे 10 और 20 हजार रुपये की रकम साइबर ठग के कहे अनुसार ट्रांसफर कर दी। साइबर ठगों ने व्यापारी के परिचित 20 लोगों को संदेश भेजा। जब व्यापारी को इसकी जानकारी मिली तो उसने साइबर सेल में इसकी शिकायत दर्ज कराई। अब साइबर सेल मामले की जांच में जुट गया है।