लोहाघाट के दूरस्थ भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित मडलक पुलिस चौकी में ग्राम प्रहरियों क
लोहाघाट (चंपावत)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर लेाहाघाट ब्लाॅक के मडलक पुलिस चौकी में ग्राम प्रहरियों की बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के दिशा निर्देशन में मडलक चौकी प्रभारी सुभाष राणा और जगत सिंह रौंकली ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे गांवों के ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। प्रहरियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में महत्वपूर्ण सूचनाओं के प्रति संवेदनशील, सक्रिय और सतर्क रहने को कहा गया। कहा कि किसी प्रकार की घटना, प्रतिक्रिया होने, अवैध शराब, मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना त थाने में दें। संवाद