फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चुनाव प्रचार के लिए पन्ना प्रमुखों को दिए दिशा निर्देश

Fri, 05 Apr 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में मौजूद पन्ना प्रमुख। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। भाजपा चुनाव कार्यालय में शुक्रवार को नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा की अध्यक्षता और विधानसभा संयोजक शंकर पांडेय के निर्देशन में बैठक हुई। इसमें चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए पन्ना प्रमुखों को दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान नगर के बूथों के पन्ना प्रमुखों का सत्यापन किया गया। चुनाव प्रचार के लिए टोली योजना की रचना की गई जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। वहां विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, ब्लाॅक प्रमुख रेखा देवी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, गोविंद सामंत, कैलाश अधिकारी, कृष्णा जोशी, मोहन आदि थे। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धूरा अमोड़ी मंडल की दूरस्थ ग्राम पंचायत बगेड़ी के ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान ग्रामीणों ने कई समस्याएं रखीं। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मोहित पाठक ने ग्रामीणों को संबंधित विभाग के माध्यम से समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। वहां धूरा मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, पूर्व प्रधान लाल सिंह, नवीन सिंह, पीतांबर जोशी सहित सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें