फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohaghat Fire News: पिकअप में भरी घास में धधकी आग, बमुश्किल पाया काबू; दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बुझाई आग

Sun, 14 Dec 2025 07:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, लोहाघाट

सार

लोहाघाट डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग पर मवेशियों के लिए सूखी घास ले जा रहे पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। इससे वाहन में रखी घास जलकर नष्ट हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
लोहाघाट में रविवार को पिकअप में रखी घास पर लगी आग बुझाती फायर ब्रिगेड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

चंपावत जिले के लोहाघाट डिग्री कॉलेज मोटर मार्ग पर मवेशियों के लिए सूखी घास ले जा रहे पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। इससे वाहन में रखी घास जलकर नष्ट हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

 

रविवार को शाम दोपहर करीब 2:30 बजे पिकअप में घास भरकर रायनगर की ओर ले जाई जा रही थी। डिग्री कॉलेज मार्ग पर जल निगम कार्यालय के पास आबादी क्षेत्र में अचानक घास में आग लग गई। आग लगते देख आसपास के लोग सहायता के लिए पहुंच गए। सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंस दास सागर के नेतृत्व में पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

दमकल कर्मियों ने बताया कि बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी के कारण घास के ढेर में आग लगी होगी। आग बुझाने में मोहित पाठक, शेखर जोशी, दिनेश सुतेड़ी, बलवंत गिरी, प्रदीप कोहली, कैलाश जोशी के साथ दकमल टीम में राजेश खर्कवाल, सुनील जोशी, राजेंद्र मेहता, राजेंद्र जोशी, पूजा राणा, अंजली राणा, नीलम राणा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें