फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा घाट पर हुई भव्य गंगा आरती

Sun, 28 May 2023 10:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर नगर के शारदा घाट में 501 दीए जलाकर मां गंगा की आरती करते श्रद्वालु। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर रविवार को नगर के शारदा घाट पर नमामि गंगे अभियान के तहत भव्य गंगा आरती हुई। 501 दीये शारदा में प्रवाहित कर सुख समृद्धि की कामना के साथ ही नदियों को साफ और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज उप्रेती के दिशा-निर्देशन में भजन संध्या हुई। गायकों ने सुंदर भजनों से की प्रस्तुति दी। पं. रामनारायण दास और पं. कृष्णकांत पांडेय के पौरोहित्य में हुई आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर आस्था और श्रद्धा के केंद्र शारदा घाट पर हर दिन आरती होती है। आज जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से विशेष आरती का आयोजन किया गया। आरती में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी, सभासद और भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, सभासद सविता बिष्ट, पूजा टम्टा, कपिल उप्रेती, कलावती कापड़ी, निशा वर्मा, सुरेंद्र शारदा, विनोद बिष्ट, सुमित ठाकुर समेत बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें