स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली लोहाघाट के ग्राम पंचायत पाटन पाटनी की प्रधान ज
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान जानकी बोहरा की अध्यक्षता और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विवेक वर्मा के संचालन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि पाटन-पाटनी ग्राम पंचायत की ग्राम प्रधान जानकी बोहरा की पहल पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार पुरस्कृत किया जा रहा है। ग्राम प्रधान जानकी ने सभी ग्रामीणों का सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश बोहरा, मोहन चंद्र, पूर्व प्रधान सुभाष कुमार, सोबन सिंह, मदन सिंह, रमेश सिंह, भीम सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद