चंपावत। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ को तैनाती को राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है। अपर सचिव अनुराधा पाल ने आदेश जारी कर बताया कि महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड के सात सितंबर 2024 को भेजे प्रस्ताव के क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छाम के चिकित्साधिकारी डॉ. वैभव चंद्र रमोला को डीसीएच कोर्स पूर्ण किए जाने के बाद विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में जिला चिकित्सालय चंपावत में यथावत तैनात किए जाने की राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है। अमर उजाला प्रमुखता से बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने की खबर को समय-समय पर प्रकाशित करता रहा है।