फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में तीन बजे तक पार्क नहीं होंगे मालवाहक वाहन

विज्ञापन
पाटी में नागरिकों और व्यापारियों की बैठक लेते एसडीएम अनिल चन्याल। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी/रीठा साहिब (चंपावत)। पाटी के एसडीएम अनिल चन्याल ने दिवाली पर्व को शांति से मनाने के लिए सभी प्रशासनिक उपाय करने का दावा किया। बृहस्पतिवार को नागरिकों और व्यापारियों की बैठक में उन्होंने व्यापारियों से सभी जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए। पटाखों की दुकानों में अग्निसुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से रखने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

बैठक में एसओ बची सिंह बिष्ट ने बताया कि पाटी बाजार में वाहनों को पार्क करने के लिए स्थान निर्धारण किया गया है। 22 अक्तूबर से तीन दिन तक मालवाहक वाहनों की बाजार क्षेत्र में शाम तीन बजे तक आवाजाही पर रोक रहेगी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक भट्ट, हेम शर्मा, सुरेश चंद्र भट्ट, तेज सिंह बिष्ट, रमेश पचौली, दीपक वर्मा, बहादुर सिंह मेहता, मदन पाटनी आदि मौजूद थे।
वहीं रीठा साहिब में हुई बैठक में एसओ भुवन चंद्र आर्य ने दिवाली पर्व के मद्देनजर शांति बनाए रखने की अपील की। अनुमति के बगैर पटाखों की दुकान लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में दरोगा गणेश सिंह, दीपक बिष्ट, डॉ. देव विश्वास, पीएलवी हयात राम, भुवन राम, त्रिलोक चंद, संतोष रसीला, कुशल राम, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पाटी क्षेत्र से चार सैंपल लिए
पाटी (चंपावत)। पाटी में दिवाली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने बताया कि पाटी, खेतीखान क्षेत्र की किराना, मिठाई की दुकानों से चार सैंपल लेकर जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजे गए। वहीं किराना की दुकानों में उपयोग की तिथि के बाद की सामग्री भी नष्ट की गई। निरीक्षण में विभाग के सहायक कर्मी दिनेश फर्त्याल भी साथ थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें