देवीधुरा/ चंपावत। ग्राम पंचायत गोलडांडा के ग्रामीण लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों शुक्रवार को गांव में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि देश आजाद हो गया, लेकिन उनके गांव तक सड़क नहीं पहुंची है। वर्ष 2008 से लंबित विनवाल गांव से छीड़कान मोटर मार्ग आज तक नहीं बन गया है। आज भी गोलडांडा, तोला रैकुड़ी, कालियाधूरा क्षेत्र के लोग पैदल चलने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि उनकी मांगों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। अब लोकसभा चुनाव में वह मतदान नहीं करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में प्रकाश सिंह, पुष्कर सिंह, मदन सिंह, भगवती, दीपक चंद्र, नीमा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद