फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम में चार दिन बाद शुरू हुए देवी दर्शन

विज्ञापन
देवी दर्शन के लिए पूर्णागिरि धाम जाते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम/चंपावत। मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा चार दिन बाद फिर शुरू हो गई है। मंगलवार को करीब 500 श्रद्धालुओं ने धाम पहुंचकर देवी के दर्शन किए।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा बारिश के कारण 16 सितंबर से बंद कर दी गई थी। मौसम साफ होने पर टनकपुर के एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने यात्रा पर लगाई रोक को हटाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि मंगलवार से यात्रा शुरू होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई शहरों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन

वहीं 26 सितंबर से शुरू होने वाली नवरात्र की तैयारियां भी शुरू हो गई है। पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शीश नवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें