फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान तो भक्तिभाव और प्रेम के भूखे होते हैं : आचार्य जोशी

Fri, 14 Jul 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के सैंदर्क में श्रीमद भागवत पुराण कथा का आनंद उठाते श्रद्धालु।
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सिप्टी न्याय पंचायत के सैंदर्क में श्रीमद्भागवत पुराण कथा कथा के छठें दिन कथावाचक आचार्य तारादत्त जोशी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और नामकरण की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान तो भक्तिभाव और प्रेम के भूखे होते हैं। जो भी व्यक्ति उन्हें जिस रूप में स्मरण करता है वह उसे उसी रूप में प्राप्त होकर दर्शन देते हैं। पुराण कथा को सुनने के लिए आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इससे पूर्व छठे दिन पीएलवी गोविंद सिंह महर सहित 12 जोड़ी पति पत्नी ने व्रत कर भगवान नारायण की पूजा अर्चना की। पुरोहित गणेश जोशी और अमित जोशी ने विधि विधान से पूजा करवाई। पुराण कथा का रविवार को हवन यज्ञ और भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें