मंडी समिति के बूथ में लगी मतदाताओं की लंबी लाइन। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर युवाओं में काफी उत्साह दिखा। नगर के जीजीआईसी बूथ में पहली बार मतदान करने वाली युवतियां खासी उत्साहित दिखीं जबकि वन विभाग स्थित बूथ में मुस्लिम समाज की महिलाएं भी मतदान को लेकर उत्साहित नजर आईं। महिलाओं ने मतदान के बाद अंगुली में लगी स्याही दिखा कर खुशी जताई। मंडी समिति के बूथ में महिलाएं, युवतियां लंबी लाइन में मतदान के लिए लगी रहीं। संवाद