चंपावत जीजीआईसी में आपदा प्रबंधन संबंधी दो दिनी प्रशिक्षण में शामिल छात्राएं। संवाद
चंपावत। आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की ओर से जीजीआईसी सभागार में दो दिनी आपदा प्रबंधन कार्य योजना विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर निदेशक ओम प्रकाश ने आपदा के परिदृश्य, बढ़ती हुई आपदाओं के न्यूनीकरण आदि की जानकारी दी।
समन्वयक डॉ. मंजू पांडेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी साझा करते हुए आपदा प्रबंधन कार्य योजना पर पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण प्रस्तुत किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने विद्यालयों में तैयारी स्वरूप आवश्यक वितरण सामग्री और राहत शिविरों के दौरान प्रयोगार्थ सुरक्षित विद्यालयों की जानकारी दी। यहां अग्निशमन अधिकारी एसवी थापा, आइस संस्था के वासु पांडेय, फिजीशियन डॉ. यश मोहन सोनी, खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी, प्रधानाचार्या भुवनेश्वरी फोनिया ने भी जानकारी दी। संवाद