फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: घोसीकुंवा की टीम मैच जीत अगले दाैर में

Wed, 25 Feb 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। भजनपुर खेल मैदान में चल रहे वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खटीमा के घोसीकुंवा की टीम ने फागपुर को हरा अगले दाैर में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी कर घोसी कुंवा की टीम ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में फागपुर की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 122 रनों पर ढेर हो गई। घोसी कुंवा की टीम ने 35 रनों से मुकाबला जीत अगले चक्र में प्रवेश किया। अंपायर दीपक चंद और सत्येंद्र भट्ट, स्कोरर सुभी भंडारी रहे। आंखों देखा हाल दीपक चंद और योगेश पांडेय ने सुनाया। मैच आयोजन में कमेटी अध्यक्ष उमेश भट्ट, जगदीश चंद जग्गू, शिव चंद, जंग बहादुर थापा, योगेश चंद आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें