संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने तेजी से फैल रहे कोराना वायरस की रोकथाम के लिए सभी डीएम एवं एसपी को सीमाओं में देश-विदेश से आ रहे लोगों की चेकिंग
सावधानीपूर्वक करने को कहा है। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उन्होंने अधिकारियों को होम क्वारंटीन किए गए लोगों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी व्यक्ति बाहर से आता है तो उसको गंभीरता से लें। उन्होंने संस्थागत क्वारंटीन के लिए स्कूलों का प्रयोग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को गांवों की मैपिंग कराने और गांव में आ चुके लोगों के साथ ही नए आने वाले लोगों की सूची तैयार करने को कहा। उन्होंने आवश्यकता पडऩे पर विभिन्न एनजीओ, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र का सहायोग लेने को कहा।
वीडियो कांफ्रेसिंग में डीएम सुरेंद्र, नारायण पांडेय, एसपी लोकेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।
बाक्स सोशल मीडिया में भ्रामक पोस्टों पर सख्त कार्रवाई करेंं
चंपावत। मुख्य सचिव ने सभी पुलिस अधीक्षकों को सोशल मीडिया पर भ्रामक, हिंसात्मक पोस्ट फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि भ्रामक एवं हिंसात्मक पोस्टों को चार श्रेणियों में विभाजित किया है। सबसे पहले कम भ्रामक पोस्टों पर एलआईयू से जांच कराने, फिर उससे अधिक भ्रामक पोस्टों पर संबंधित को थाने में बुलाकर काउंसिलिंग करने, फिर उससे अधिक पर एफआईआर दर्ज करने तथा उससे अधिक पर सीधे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। सतीश जोशी