टनकपुर (चंपावत)। राष्ट्रीय खेल निदेशालय देहरादून के निर्देश पर टनकपुर के काली नदी में राफ्टिंग डेमो खेल के सफल आयोजन में सहयोग के लिए स्थानीय 60 स्वयंसेवकों भी तैनात रहेंगे। इसके लिए इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। मंगलवार को पालिका के सभागार में सीनियर कंसल्टेंट यश कोठारी ने स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया। इसमें उनके अलग-अलग कार्य, सहयोग के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान इवेंट मैनेजर शिवम यादव समेत स्वयंसेवक मौजूद रहे।