फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: न्यू काॅलोनी में पानी की समस्या को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन

Thu, 15 Jun 2023 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पाटी में पेयजल लाइन बदलने के विरोध में तहसीलदार को ज्ञापन देते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। यहां न्यू काॅलोनी के लोगों ने पानी की लाइन को गूम-छत्रिद्यार में शिफ्ट होने की भनक लगने पर तहसीलदार हरीश नाथ गोस्वामी के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि गूम-छत्रिद्यार नाम से बनी बैरख नदी से पाटी के छत्रिद्यार, भट्यूड़ा, न्यू काॅलोनी और पूनाकोट के लिए पेयजल योजना बनाई गयी थी। इसमें वर्तमान में 200 परिवार 23 वर्षों से लाभान्वित हो रहे हैं। बरसात के दौरान कभी कभार ही ये लाइन बाधित होती है। अन्यथा पूरे वर्ष पानी की आपूर्ति होती है।
ग्राम प्रधान गूम की ओर से इस योजना का नाम गूम -छत्रिद्यार होने से अपनी ग्राम सभा का बता कर पूर्व में लाभान्वित क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बंद की जा रही है। इस पेयजल योजना के वितरण टैंक और स्टैंड पोस्ट पूर्व में सर्वे के अनुसार ही बनाए गए थे। ग्राम प्रधान गूम का कहना है कि संबंधित पेयजल लाइन गूम-छत्रिद्यार नाम से संचालित हो रही है। जो वास्तविक रूप से ग्राम पंचायत गूम की पेयजल लाइन है। अब विभाग की ओर से न्यू कॉलोनी के लोगों को लिफ्ट पेयजल लाइन से लाभ देने की प्रक्रिया चल रही है। गूम ग्राम पंचायत को लिफ्ट पेयजल लाइन का लाभ न मिल पाने का कारण भी यही पेयजल लाइन रही है।
विज्ञापन

जल संस्थान के अवर अभियंता परमानंद पुनेठा ने बताया कि दोनों पक्षों से एसडीएम पाटी की उपस्थिति में बातचीत करके मामले का हल निकाला जाएगा। ज्ञापन देने वालों में चन गिरि, खीमानंद जोशी, भगवती प्रसाद जोशी, शांति प्रसाद जोशी, हीरा बल्लभ टकवाल, कमल टकवाल, नानक सिंह, भगवान सिंह, बलवीर सिंह, प्रेम बल्लभ, भैरव दत्त, भुवन चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें