टनकपुर (चंपावत)। अग्निशमन केंद्र की ओर से अग्नि सुरक्षा दृष्टिकोण संवेदनशील लीसा डिपो में अग्नि सुरक्षा का जायजा लिया गया। साथ ही अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल कर आग से बचाव की जानकारी दी गई। सोमवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी ऊधमसिंह नगर के निर्देशन पर दमकल केंद्र के प्रभारी स्टेशन अधिकारी अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में मासिक अग्नि सुरक्षा का जायजा लिया गया। दमकल कर्मियों ने फायर उपकरणों की जांच के साथ मॉक ड्रिल किया। इस बीच फायर यूनिट में फायर स्टेशन प्रभारी अधिकारी के साथ रामदरश, श्याम सिंह, धर्मेंद्र लाल, संतोष जोशी, मनोज पांडेय, मोहित सिंह, भावना पंत, नीलम रावत, निर्मला राठौर आदि फायर कर्मी शामिल रहे।