फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिंडी में आठ दिन तक होगा गौरा महोत्सव

Sun, 13 Aug 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के गुमदेश जिंडी में गौरा महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा करते ग्रामीण। स्रो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे चमदेवल क्षेत्र के जिंडी गांव में गौरा महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। यह आठ दिनी महोत्सव 23 अगस्त से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव के गौरा देवी मंदिर परिसर में हुई बैठक में महोत्सव के आयोजन के लिए ग्रामीणों ने कई सुझाव दिए। तय हुआ कि महोत्सव में कुरीतियों, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशे के प्रति जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे। महोत्सव में सहयोग के लिए जल्द ही एक शिष्टमंडल डीएम से मिलेगा। पंडित मदन कलौनी की अध्यक्षता में बृजमोहन चंद ने संचालन किया। बैठक में शंकर चंद, देवी चंद, गुमान चंद, शुक्र चंद, तारा चंद, हरीश चंद, प्रताप चंद, निर्मल चंद, पुष्कर चंद आदि थे।




सातूं-आठूं के लिए प्रियंका बना रहीं मिट्टी के मुखौटे
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सातूं-आठूं पर्व 23 अगस्त से शुरू होगा। इसके लिए ननपापू की प्रियंका मिट्टी से गौरा-महेश्वर के मुखौटे बना रहीं हैं। पर्यावरण का खासा ध्यान रखते हुए इन मूर्तियों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


वृक्ष मित्र कुंवर दामोदर राठौर की बेटी प्रियंका पिता की मृत्यु के बाद यह काम कर रहीं हैं। उन्होंने अपने पिता से यह कला सीखी। पिथौरागढ़ जिले में सातूं-आठूं पर्व के दिन हर गांव में गौरा-महेश्वर की मूर्ति पहले दिन स्थापित की जाती है। फिर पांचवें और सातवें दिन इन मूर्तियों का विसर्जन धूमधाम से किया जाता है। प्रियंका मिट्टी का प्रयोग करके इन मूर्तियों को बेहतरीन रंगों से सजा रहीं हैं। बाजार में मौजूद गौरा-महेश्वर की मूर्तियां प्लास्टिक से बनी आ रहीं हैं। वह गौरा-महेश्वर की कई आकार में सैकड़ों मूर्तियां बना चुकी हैं। उनके गांव के लोग भी सातूं-आठूं में प्रयोग होने वाली गौरा-माहेश्वर की मूर्तियां बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें