लोहाघाट के डैंसली गांव में पहुंचे गैस के वाहन से रसोई गैस लेते लोग।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के डैंसली गांव में पहली बार गैस सिलिंडरों की गाड़ी पहुंची। अभी तक इस गांव के ग्रामीणों को रसोई गैस के लिए करीब चार किमी दूर लोहाघाट गैस एजेंसी में आकर गैस भरवाने को मजबूर होना पड़ता था। इसमें उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 100 से 150 रुपये तक गैस सिलिंडर का ढुलान लग जाता था। ग्राम प्रधान सोनू बिष्ट के प्रयासों से गैस का वाहन गांव में पहुंचने पर खुशी जताई। ग्राम प्रधान सोनू बिष्ट ने बताया कि लोगों की दिक्कतों को देखते हुए गैस का वाहन गांव में लाने के लिए गैस एजेंसी प्रबंधक नवीन पंत से अनुरोध किया गया था। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और गैस एजेंसी के प्रति आभार जताया। संवाद