जिला अस्पताल में संक्रमण रोकथाम के लिए जनरल वार्डों में फ्यूमिगेशन कार्य करते कर्मचारी। संवाद
चंपावत। जिला अस्पताल ने संक्रमण नियंत्रण अभियान के तहत जनरल वार्डों में फ्यूमिगेशन शुरू किया है। इस प्रक्रिया के कारण वार्डों को 48 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य जले-कटे और गंभीर संक्रमण वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। पीएमएस एचएस ह्यांकी ने बताया कि इन वार्डों में भर्ती मरीजों को संक्रमण का अधिक खतरा होता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे मरीजों के लिए संक्रमण मुक्त माहौल अत्यंत आवश्यक है। फ्यूमिगेशन के बाद वार्डों को 48 घंटे तक बंद रखने का उद्देश्य रसायनों का पूरा प्रभाव सुनिश्चित करना है। इस अवधि के बाद, वार्ड मरीजों के लिए फिर से खोल दिए जाएंगे। यह अभियान अस्पताल में संक्रमण के प्रसार को रोकने में महत्वपूर्ण है। संवाद