चंपावत। फिट उत्तराखंड एप के तहत जिले में महिला और पुरुष अग्निवीर अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में विभाग के प्रशिक्षकों की ओर से अभ्यर्थियों को सुबह और शाम के सत्रों में भर्ती से संबंधित शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के जरिये शारीरिक फिटनेस और अनुशासन पर ध्यान दिया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर पहुंचकर ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अभ्यर्थी अपने मोबाइल में फिट उत्तराखंड एप डाउनलोड कर ऑनलाइन पंजीकरण भी कर सकते हैं। उन्होंने जिले के युवाओं से प्रशिक्षण का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने फिटनेस स्तर को सुदृढ़ करने और राष्ट्रसेवा के लिए तैयार होने की अपील की है। संवाद