फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: निशुल्क पाठ्य पुस्तकों का जल्द होगा वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सरकारी स्कूलों के लिए प्रकाशित हो रही निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के स्टोर और वितरण को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जिला स्तर पर चयनित जीआईसी चंपावत स्टोर में पाठ्य पुस्तकों के रखरखाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के बाद शिक्षा विभाग की टीम ने जीआईसी चंपावत के पुस्तक स्टोर का निरीक्षण किया। सीईओ ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से प्रिंटर्स को पाठ्य पुस्तकों की डिमांड दे दी गई है। जिला स्तर पर जीआईसी चंपावत और ब्लाॅक स्तर पर चयनित ब्लाॅकों पर नियत स्टोरों में पाठ्य पुस्तकों को स्टोर किया जाएगा। कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के स्कूलों में जल्द पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। बैठक में खंड शिक्षाधिकारी, ब्लाॅक नोडल अधिकारी, बीआरसी और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें