फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: झांसे में आकर गुमदेश के तीन लोगों ने गवांए 16 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश क्षेत्र के तीन लोगों ने हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति पर सरकारी नौकरी लगाने और जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगने का आरोप लगाया है। कहा कि साल 2014-15 में घटना की शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।
विज्ञापन

गुमदेश के धौनीशिलिंग निवासी व्यक्ति का कहना है कि आरोपी ने सचिवालय में दो बच्चों की नौकरी लगाने के लिए साढ़े सात लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने साढ़े चार लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये बैंक खाते में भेजे थे।
धौनीशिलिंग क्षेत्र के मड़ गांव निवासी व्यक्ति का कहना है कि उन्होंने जमीन खरीदने के लिए छह लाख रुपये दिए थे लेकिन न जमीन मिली और न ही रुपये। नेवल टुकरा के व्यक्ति का कहना है कि आरोपी ने देहरादून में अनुसूचित जाति के व्यक्ति की आठ नाली जमीन दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये लिए थे लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिली। बाद में उन्हें चेक दिया गया जो बाउंस हो गया था। इस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होने पर अल्मोड़ा पुलिस उसे गिरफ्तार भी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें