टनकपुर में मेधावी खिलाड़ियों को मुख्यमं0ी से मिली प्रोत्साहन राशि भेट करते सीएम प्रतिनिधि दी
टनकपुर (चंपावत)। जम्मू कश्मीर में 15 से 17 अक्टूबर तक होने वाली नार्थ जोन राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए टनकपुर स्टेडियम के चार खिलाडि़यों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके लिए प्रोत्साहन राशि भेजी है।
सीएम प्रतिनिधि दीपक रजवार ने मुख्यमंत्री की ओर से प्रोत्साहन राशि प्रदान दी। बताया गया कि टनकपुर स्पोर्टर्स स्टेडियम की लंबी कूद में प्रिया चंद, चक्का फेंक में रिया चंद, तीन हजार मीटर दौड़ में अंकिता बोहरा और भाला फेंक में मो. राशिद राज्य राज्य की ओर से जम्मू कश्मीर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। सीएम के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने भी उक्त मेधावी खिलाडि़योंं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। संवाद