चकरपुर में खेतीखान के शिक्षक की कार और शक्तिमान ट्रक के बीच हुई भिडंत।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। खेतीखान से बरेली उपचार के लिए जा रहे उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरमोली के शिक्षक, उनके पुत्र सहित चार लोग सड़क हादसे में बाल बाल बच गए हैं। जानकारी के अनुसार शिक्षक प्रदीप ओली बृहस्पतिवार को निजी वाहन से उपचार के लिए बरेली जा रहे थे। वाहन में उनके दो पुत्र और चालक थे। चकरपुर के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, कार के अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर पीछे से आ रहा डंपर कार से जा टकराया। अलबत्ता कार में सवार चारों लोगों को मामूली खरोंचें आई और सभी सुरक्षित बच गए। इस दौरान ग्रामीण बैंक के मैनेजर प्रकाश करायत ने देवदूत बनकर मुसीबत में फंसे इन लोगों की काफी मदद की। संवाद