फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 11 माह में पूरा हो जाएगा फोरलेन हाईवे का काम

Sat, 04 Nov 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा जगबुड़ा से नेपाल को जाने वाले निर्माणाधीन फोरलेन ​राजगार्ग के कागजों का मुआयना करते डीएम
विज्ञापन
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। डीएम नवनीत पांडे ने बनबसा के जगबुड़ा से नेपाल के महेंद्रनगर की ओर बनाए जा रहे फोरलेन हाईवे के काम को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के पीएम अमित शर्मा ने बताया कि बनबसा से नेपाल सीमा तक 4.200 किमी सड़क का काम सितंबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इसे बाद में नेपाल की ओर से महाकाली नदी पर बनाए गए 800 मीटर के फोरलेन पुल से जोड़ा जाएगा। सूखा बंदरगाह के निर्माण के लिए डीपीआर बनाई जा रही है। इस फोरलेन राजमार्ग के जरिए आर्थिक रूप से निवेश करके सीमा क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
इस दौरान डीएम ने बनबसा बैराज का भी मुआयना किया। एसडीओ प्रशांत वर्मा ने बनबसा बैराज के डाउन स्ट्रीम में बंधा टूट जाने से भू कटाव की रोकथाम कार्य के लिए बाढ़ सुरक्षा के माध्यम से कराने की अनुमति की जरूरत बताई।
विज्ञापन

इमीग्रेशन चेक पोस्ट और कस्टम चौकी की मोबाइल नेटवर्किंग सुधार के लिए कदम उठाने के बीएसएनएल को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आकाश जोशी, उद्योग विभाग के जीएम दीपक मुरारी, तहसीलदार हर गिरी, कस्टम अधीक्षक सुधाकर तिवारी, रेंजर जे वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें