फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा बंदरगाह निर्माण की जल्द रखी जाएगी आधारशिला: भंडारी

Fri, 25 Oct 2024 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नेपाल के दोधारा चांदनी में जल्द ही सूखा बंदरगाह (ड्राय पोर्ट) की आधारशिला रखी जाएगी। इसके लिए वन भूमि मिल गई है। नेपाल में महाकाली नदी पर निर्माणाधीन पुल अंतिम चरण में है। इसके बाद बंदरगाह का निर्माण तेजी से किया जाएगा। सूखा बंदरगाह निर्माण में तेजी लाने के लिए भारत सरकार से भी पत्राचार किया जाएगा। यह बातें नेपाल के उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्री दामोदर भंडारी ने कहीं। वह नेपाल के कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ (चैंबर आफ कामर्स महेंद्रनगर) के 33वां वार्षिक अधिवेशन बताैर मुख्य अतिथि आए थे।
विज्ञापन




वार्षिक अधिवेशन के समापन के दौरान दामोदर भंडारी ने कहा कि पिछली सरकारों के कारण सुदूर पश्चिमी राज्य का उद्योग आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने कहा कि सुदूर पश्चिमी राज्य को वाणिज्य हब बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इससे पहले उन्हाेंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाणिज्य संघ अध्यक्ष पीतांबर जोशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और संघ के महासचिव खगेश्वर बोहरा ने संचालन किया। कार्यक्रम में सुदूर पश्चिमी राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री राजेंद्र सिंह रावल, मंत्री बीर बहादुर थापा, मंत्री प्रकाश रावल, नेपाल वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष कुश कुमार जोशी, कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ अध्यक्ष पुष्प कुंवर, बनबसा व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी आदि मौजूद रहे। नेपाल के मंत्री दामोदर भंडारी ने कंचनपुर में एक क्रशर उद्योग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में क्रशर उद्योग की अहम भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें