फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: पूर्व ग्राम प्रधान चरस की तस्करी में गिरफ्तार, 1.867 किग्रा नशे की खेप की बरामद, वाहन सीज

Fri, 31 Jan 2025 04:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

पुलिस ने पूर्व प्रधान को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

चंपावत में पुलिस ने पूर्व प्रधान को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार को रीठा साहिब के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व में पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी ली। इस दौरान पूर्व प्रधान मुकेश राज देउपा (40) निवासी गंभीर गांव खेतीखान के पास से 1.867 किग्रा चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चरस तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर ली।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रीठा साहिब में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस अपने घर में तैयार कर मैदानी क्षेत्रों में ऊंचे दामो में बेचने के लिए ले जा रहा था। साथ ही बताया कि उसका टेंट का कारोबार भी है। इसमें उसके साथ कार्य करने वाले पीलीभीत, बरेली, उत्तर प्रदेश निवासी मजदूर को भी वह पूर्व में चरस बेचता था। पुलिस टीम में आरक्षी मनोज कुमार,आरक्षी चालक सुमित राणा रहे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें