फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने परिवार संग गुरुद्वारा में मत्था टेका

Thu, 13 Jun 2024 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के रीठासाहिब गुरुद्वारा में गुरुद्वारा प्रबंधक से बात करते सुप्रीम कोट्र के पूर्व मुख्य
विज्ञापन
रीठासाहिब/ चंपावत। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जितेंद्र सिंह खेहर ने रीठा साहिब गुरुद्वारा में दर्शन किए। बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा दर्शन को पहुंचे पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने परिजनों के संग गुरुद्वारा के दर्शन किए। उनके साथ उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी भ मौजूद रहे। इस दौरान उन्हें गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने सरोपा और कृपाण भेंट की। पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने गुरुद्वारे के इतिहास की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यहां आकर मन को शांति मिली है। उन्होंने धर्मपत्नी मधुर प्रीत कौर, बेटे तरुणवीर सिंह, करणवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह और गुरमीत सिंह, जसवीर सिंह, अधिराज सिंह, उदयवीर, जसप्रीत, जबनीत कौर के साथ दर्शन कर मीठे रीठे का प्रसाद लिया। पीएलवी हयात राम आर्य ने विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस मौके पर उनके साथ यहां एसडीएम रिंकू बिष्ट, थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें