टनकपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल के नवगठित छात्र संंसद के पदाधिकारी। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में छात्र संसद का गठन किया गया। इसमें ईशा को स्कूल कैप्टन, रेनू आर्या सहायक स्कूल कैप्टन बनाया गया। मंगलवार को वार्डन प्रेमा ठाकुर ने बताया कि वंशिका विश्वकर्मा और प्रीति को अनुशासन मंत्री, मनीषा और बबीता भट्ट को स्वच्छता मंत्री, किरन और ज्योति को भोजन मंत्री, अंजलि भाटिया, अनीता को सांस्कृतिक मंत्री और प्रिया, प्रिया कुंवर को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। वार्डन ने कहा कि इससे छात्रावास के संचालन में मदद मिलेगी। संवाद
फोटो-06सीपीटी02पीटनकपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल के नवगठित छात्र संंसद के पदाधिकारी। संवाद