टनकपुर के बूम वन रेंज में तालाब के किनारे पौध रोपते वन कर्मी। विभाग
टनकपुर (चंपावत)। वन रेंज बूम और दोगाड़ी की ओर से योग दिवस पर संयुक्त रूप से शनिवार को पूर्वी बस्टिया में निर्मित अत्तरबंडा अमृत सरोवर परिसर में पौधे रोपे गए। बूम रेंजर गुलजार हुसैन के नेतृत्व में वन कर्मी रेंज के नधान बीट के पूर्वी बस्टिया कक्ष संख्या 33 में अत्तरबंडा अमृत सरोवर परिसर में एकत्र हुए। पौधे रोपने के साथ ही वन कर्मियों ने सरोवर की सफाई भी की। वहां वरिष्ठ नागरिक खीम सिंह, वन कर्मी रवींद्र लाल, ब्रदीदत्त जोशी, नागेंद्र नाथ, ऋषिपाल जोशी, ओम प्रकाश, रोशन राज, मनोज राय, रोहित चौहान, चंद्र कुंवर बिष्ट, लालमणि जोशी, अजय सिंह अधिकारी आदि थे। संवाद