फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पाटी में वन कर्मियों ने आग पर पाया काबू

Wed, 15 May 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पाटी के जंगल में लगी आग बुझाते वन कर्मी।। संवाद
विज्ञापन
पाटी/चंपावत। पाटी क्षेत्र के जंगलों में आग लग गई। जंगल में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने किसी तरह आग को शांत किया। आग के कारण पेड़ भी जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन

सबसे अधिक नुकसान पक्षियों को हुआ। उनके घोंसलों के साथ अंडे भी नष्ट हो गए। जंगल की आग के कारण क्षेत्र में धुआं धुआं हो गया। इससे लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतें हुई। संवाद


जंगल में आग लगाते एक गिरफ्तार
टनकपुर (चंपावत)। भीषण गर्मी के बीच जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। इस बीच खटीमा वन रेंज की टीम ने क्षेत्र के छीनी कक्ष संख्या एक में एक आरोपी को आग लगाते रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रेंजर महेश चंद्र जोशी ने बताया कि मंगलवार को रेंज के अंतर्गत वन दरोगा विनोद कुमार सुयाल और अन्य सदस्य छीनी कक्ष संख्या 01 में गश्त कर रहे थे। इस बीच छीनी निवासी आरोपी शेर राम को जंगल में आग लगाते हुए पकड़ लिया। वन बीट अधिकारी जीशान अली की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 26(1) बी और 188/427 आईपीसी, धारा 3/4 उत्तराखंड लोक संपत्ति निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें