फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पांच केंद्रों पर 22 जून को होगी वन दरोगा की लिखित परीक्षा

Tue, 17 Jun 2025 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में 22 जून को वन दरोगा के पदों के लिए लिखित परीक्षा का सुबह 11 बजे से एक बजे तक एकल सत्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए मुख्यालय में पांच केंद्र जीआईसी, जीजीआईसी, मल्लिकार्जुन स्कूल नियर पूल्ड आवास, यूनिवर्सल ग्रीन इंटर कॉलेज खर्ककार्की और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जूप बनाए गए हैं। एसडीएम सदर अनुराग आर्या ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 लगाई गई हैं। बताया कि 22 जून को नौ बजे से दोपहर दो बजे तक धारा 163 प्रभावी रहेगी। उन्होंने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें