फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजक तत्वों ने डैंसली सिविल वन क्षेत्र में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अराजक तत्वों ने मेलकूना के पास डैंसली सिविल वन क्षेत्र में आग लगा दी। इससे करीब .25 हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

सोमवार शाम अराजक तत्वों ने मेलकूना के समीप डैंसली सिविल वन क्षेत्र में आग लगा दी। जंगल में सूखी घास, पिरूल आदि होने के चलते आग तेजी से फैल गई। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि जंगल में आग लगने की सूचना मिलने के बाद वन कर्मी राम दत्त मठपाल, रियाज अहमद, पियूष बिष्ट, अब्दुल अजीज, अरसी जोशी, संजय रावत आदि मौके पर पहुंच गए। मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। रेंजर का कहना है कि जंगलों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों का पता लगाया जा रहा है। पकड़ में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, रायनगर चौड़ी, डैंसली, भुमलाई, इड़ाकोट, गल्लागांव, कोयाटी आदि गांवों के लोगों का कहना है कि अराजक तत्वों ने मेलकुना, तोलान, देवीधार, देवराड़ी बैंड से बने बाईपास पर अड्डा बनाया है। इस कारण जंगलों में आग की कई घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से इन स्थानों पर गश्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें