फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: विशेषज्ञ चिकित्सकों के शिविर के आयोजन को लेकर चर्चा

Sun, 16 Feb 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी के चंपावत दौरे और अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों के एक दिवसीय कैंप को लेकर एक होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 21 फरवरी को अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टर शिविर और सीएम की धर्मपत्नी के दौरे को लेकर कार्ययोजना बनाई गई। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने बताया स्वास्थ्य शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य चंपावत के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यहां पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, नोडल अधिकारी सीएम कैंप कार्यालय केदार सिंह बृजवाल, अंबादत्त फुलारा, बहादुर फर्त्याल, श्याम नारायण पांडे, शैलेश सिंह बोहरा, प्रमुख विनीता फर्त्याल, रेखा देवी, जेष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा, सभासद रोहित बिष्ट, विकास साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें