फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: मई में पहली बार 20 हजार श्रद्धालुओं ने किए देवी दर्शन

Mon, 22 May 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में सोमवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। 20 हजार से अधिक तीर्थ यात्रियों ने देवी दर्शन किए। मई में श्रद्धालुओं की ये एक दिन में सबसे अधिक संख्या है। मई के अधिकतर दिनों में मौसम और फिर काली मंदिर के पास टेड़ी पुलिया में एक तिमंजिला दुकान में लगी आग से आवाजाही में काफी गिरावट आई थी। इससे कारोबार में कमी के साथ चलह-पहल भी गायब सी हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को धाम में उत्तर प्रदेश और नेपाल के कई हिस्सों से श्रद्धालुओं के पहुंचने से मुख्य मंदिर के पास की सीढि़यों पर भारी भीड़ देखने को मिली। इस स्थान पर लंबी कतार लगने से देवी के दर्शन करने में डेढ़ घंटे से अधिक लगा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष पं. किशन तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के साथ ही सुविधाओं को और बेहतर किया गया है। पेयजल, साफ-सफाई और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेला मजिस्ट्रेट टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह का कहना है कि मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आस्था के मद्देनजर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निगरानी की जा रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट नियमित अंतराल में मुआयना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें