फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देहरादून, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी और हरिद्वार ने जीते मैच

Tue, 10 Oct 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियो​गिता में यूएस नगर और पिथौरागढ़ के मैच में बाॅल के लिए संघर्ष
विज्ञापन
चंपावत। राज्य स्तरीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। चंपावत के गोरलचौड़ मैदान में मंगलवार को अंडर-19 वर्ग के उद्घाटन मैच में पौड़ी ने अल्मोड़ा को पराजित किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, नगर पालिकाध्यक्ष विजय राय और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम नारायण पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। शिक्षक नरेश राय के संचालन में हुए मुकाबले में उद्घाटन मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग के अन्य मुकाबलों में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने पौड़ी और ऊधमसिंह नगर ने देहरादून को हराया। अंडर-19 वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और हरिद्वार ने अल्मोड़ा को पराजित किया। बारिश की वजह से कुछ देर खेल प्रभावित हुआ।
जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा ने बताया कि प्रतियोगिता 19 वर्ष, 17 वर्ष और 14 वर्ष आयु वर्ग में खेली जा रही है। दिनेश सिंह, रचित वल्दिया, सुरेंद्र रावत, महिपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह रेफरी और लाइनमैन थे। शुभारंभ मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी बीसी पंत, सीएस बिष्ट, प्रधानाचार्य राधे श्याम खर्कवाल, भुवनेश्वरी, चंदन अधिकारी, अमित वर्मा, मुकुल ढेक, मुकेश टम्टा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबलों के नतीजे
अंडर -17 में
1. महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज देहरादून ने पौड़ी को दो गोलों से शिकस्त दी। आयुष और दीक्षित ने गोल किए।
2. ऊधमसिंह नगर ने देहरादून को दो गोल से हराया। अभिषेक यादव और अर्जुन ने गोल किए।
3. देहरादून ने नैनीताल को एक गोल से हराया। आर्यन ने विजयी गोल किया।
4. ऊधमसिंह ने पिथौरागढ़ को एक गोल से हराया। विहान खन्ना ने गोल दागा।
अंडर-19 में
1.पौड़ी ने अल्मोड़ा को तीन गोलों से हराया। सुमित, आकाश और शुभम ने गोल किए।
2.ऊधमसिंह नगर ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून को एक गोल से हराया। अखिल ने विजयी गोल किया।
3. हरिद्वार ने अल्मोड़ा को छह गोल से रौंदा। विजयी टीम के लिए मृणाल ने तीन, रमेश ने दो और रंगीधन क्रो ने एक गोल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें