चंपावत। जल संरक्षण अभियान के तहत वर्ष के अंतिम माह दिसंबर और जनवरी 2025 तक वृहद कार्ययोजना तैयार की गई है। सारा के तहत जिले के उपचारित जल स्रोतों के बहाव का मापन प्रस्तावित किया गया है। सीडीओ संजय कुमार ने बताया कि जिले में जल संरक्षण अभियान तीन स्तर पर चलाया जा रहा है। इसके लिए राज्य स्तरीय स्प्रिंग एंड रिवर रिज्युविनेशन (सारा) के तहत ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है।
इस वर्ष के अंतिम दिसंबर और जनवरी 2025 में जिले के उपचारित जल स्रोतों का बहाव का मापन कार्य किया जाना प्रस्तावित है। जल स्रोतों का बहाव सुचारू बनाए रखने के लिए जिला, ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर पौधरोपण के दौरान जल स्रोतों के आसपास चौड़ी पत्तीदार पौधों का रोपण किया गया है। संवाद