फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टेंडर के बाद भी बमनपुरी में शुरू नहीं हो सके बाढ़ सुरक्षा कार्य

Sun, 11 Jun 2023 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा के बमनपुरी गांव का भूकटाव प्रभावित तटबंद्घ। संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बरसात शुरू होने वाली है लेकिन अब तक बमनपुरी में हुड्ड नदी से भूकटाव की रोकथाम का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने बरसात से पूर्व कार्य संपन्न नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बनबसा का एसटी बहुल गांव बमनपुरी लंबे समय से भूकटाव का दंश झेल रहा है। प्रधान भावना नेगी लंबे समय से शासन प्रशासन से भूकटाव रोकथाम की मांग करती चली आ रही हैं। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री की बाढ़ सुरक्षा योजना से बमनपुरी के लिए कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग को 1.80 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए।
टेंडर के बाद पिछले माह ठेकेदार ने एक गाड़ी मेटेरियल तो पहुंचाया लेकिन कार्य अब तक शुरू नहीं किया है। ग्रामीणों का कहना हैं कि जुलाई से बरसात शुरू होगी जिससे बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रभावित होगा। सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव ने बताया कि तीन बार टेंडर होने के बाद अब कार्य ठेकेदार को एलाट कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह देवीपुरा गांव हल्की बरसात में जल भराव और बाढ़ की समस्या से जूझता है। स्व. दानी चंद व चिंतामणी पांडेय के घर के पास गांव में छह फुट तक पानी भरने से देवीपुरा के ग्रामीण अपने छोटे बच्चों को रिश्तेदारों के यहां भेज देते हैं। प्रधान दीपक प्रकाश चंद ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी नहीं होने से गांव में जलभराव के बाद बाढ़ के हालात पैदा होते हैं।
उन्होंने बताया कि कई वर्षों से शासन प्रशासन से पानी निकासी कराने को उपाय करने की मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा सका है। उन्होंने सुझाव दिया कि नाले बनाकर जगबूढ़ा नदी में पानी की निकासी की जा सकती है। जल्द ही ग्रामीणों की ओर से वे इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें