चंपावत। जिले की चार नगर निकाय के लिए पांच जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। चार निकाय में चार हैं। एक रिजर्व में है।
सेक्टर मजिस्ट्रेट आठ हैं। जबकि दो रिजर्व हैं। 34 वार्डों के 40 बूथों में कुल 220 कार्मिकों द्वारा मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। जिले में रिजर्व सहित 55 मतदान पार्टियां बनाई गई हैं।