फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में गंगा आरती के लिए पांच लोगों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

Fri, 13 Oct 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में जिला गंगा समिति की बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
हरिद्वार के परमार्थ निकेतन में दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिले के टनकपुर शारदा घाट में गंगा आरती के लिए पांच लोगों को हरिद्वार के परमार्थ निकेतन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। डीएम ने विभिन्न स्थानों पर नदियों में दूषित जल, अपशिष्ट कचरा और अन्य नदियों के आसपास गंदगी पर रोक लगाते हुए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश जिला गंगा समिति के सदस्य सचिव प्रभागीय वनाधिकारी को दिए।
विज्ञापन

डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि अर्थ गंगा अभियान के तहत देश के लोगों को अर्थशास्त्र की मदद से नदियों से जोडऩे का लक्ष्य है। बताया कि गंगा आरती की तर्ज पर जिले के घाटों में भी गंगा आरती होगी। इस पर डीएम ने मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष को शीघ्र ही आरती के प्रशिक्षण के लिए पांच व्यक्तियों के नाम प्रस्तावित कर जिला गंगा समिति को भेजने को कहा। बताया गया कि चार नवंबर को गंगा उत्सव मनाया जाना है। जिसके तहत शारदा घाट टनकपुर, बूम घाट टनकपुर, ऋषेश्वर मंदिर लोहाघट और डिप्टेश्वर मंदिर चंपावत में भव्य आरती का आयोजन किया जाएगा। बैठक में उप प्रभागीय वनाधिकारी नेहा चौधरी, ईई पेयजल निगम विजय कुमार पाल, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें