फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पांच महीने से नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा पिता गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 07:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर कोतवाली क्षेत्र में एक पिता पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बेटी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत ने बताया कि किशोरी की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसका पिता करीब चार-पांच महीने से उसका यौन शोषण कर रहा था। यह बात किसी को बताने पर मारने की धमकी दी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रही एसआई मंदाकिनी राणा ने बताया कि किशोरी का स्वास्थ्य परीक्षण करा लिया गया है।



उधर, चाइल्ड हेल्पलाइन की जिला समन्वयक संतोषी ने बताया कि किशोरी ने अपने पिता की डर से अपने स्कूल की एक शिक्षिका के कमरे में शरण ली थी। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन से सहायता मांगी थी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। उन्होंने बताया कि अब अपने घर वापस नहीं जाना चाहती है। जिला बाल कल्याण समिति की बैठक के बाद उसे नारी निकेतन भेजने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उसकी कुछ दिनों में ही परीक्षाएं भी होनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें