फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फायर कर्मियों ने लोगों को सिखाए अग्नि सुरक्षा के गुर

Wed, 15 Apr 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह के तहत लोहाघाट और पाटी ब्लाकों में फायर कर्मियों ने लोगों को जागरूक किया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी हंसदास सागर के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने लोहाघाट, पाटी के देवीधुरा, लीसा डिपो केदारनाथ, गैस गोदाम केदारनाथ आदि संवेदनशील संस्थानों और औद्योगिक संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की जांच कर लोगों को आग लगने पर उसे बुझाने का डेमो दिया। इस दौरान जंगल की आग से बचाव के लिए परिसर के आसपास की सफाई करने और फायर लाइन खींचने के निर्देश दिए। इस मौके पर दमकल कर्मी सुनील जोशी, लक्ष्मण सामंत, उमेश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें