लोहाघाट (चंपावत)। अग्निशमन विभाग के बीस साल पुराने दो दमकल वाहनों का बिना फिटनेस संचालन हो रहा है। पुराने वाहनों का संचालन दमकल कर्मियों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
लोहाघाट दमकल में आग बुझाने के लिए दो बड़े वाहन करीब 20 साल पूरे होने के बाद भी नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ाए जा रहे हैं। नए नियमों के अनुसार 15 साल पुराने सरकारी वाहनों को सरेंडर किया जाना है। अग्निशमन अधिकारी चंदन राम का कहना है कि लोहाघाट दमकल विभाग में एक फोम टेंडर और एक वाटर टेंडर वाहन करीब 20 साल पुराने हैं। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को देकर नए वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद