बाराकोट के सिंगदा क्षेत्र में जंगल में लगी आग से उठा धुआं। संवाद
- फोटो : बाराकोट के सिंगदा क्षेत्र में जंगल में लगी आग से उठा धुआं। संवाद
चंपावत। बाराकोट क्षेत्र के सिंगदा के जंगल में रविवार को आग धधक गई। आग से चारों तरफ धुंध छा गई। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे के कुछ हिस्सों में भी इससे तपिश बढ़ी। वन कर्मियों की मशक्कत से दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। वन क्षेत्राधिकारी राजेश जोशी ने बताया कि जंगल के सड़े पेड़ों के खूंटों से आग लगी। वन कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेंजर का कहना है कि आग से वन संपदा को खास नुकसान नहीं हुआ है। इससे तीन दिन पूर्व सूखीढांग क्षेत्र के आमखर्क के जंगल में भी आग लगी थी। संवाद
फोटो 23 सीपीटी 15पी