फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रेस्टोरेंट में गैस सिलिंडर में भड़की आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट बाजार के एक रेस्टोरेंट में सिलिंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग लगने से रेस्टोरेंट में को हजारों रुपये का सामान जल गया। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाराकोट स्टेशन पर स्थित लाल सिंह अधिकारी के रेस्टोरेंट में अचानक सिलिंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही आस पड़ोस के दुकान व भवन स्वामियों में अफरा तफरी मच गई। युवाओं ने समझदारी का परिचय देते हुए बाजार व एसबीआई में लगे हुए अग्निशमन यंत्र लाकर आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन सिलिंडर में आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
लड़ीधूरा शैक्षिक और सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नरेंद्र जोशी ने जान जोखिम में डालकर जलते हुए सिलिंडर को दुकान से बाहर निकाला, इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। रेस्टोरेंट स्वामी ने बताया कि आग से रेस्टोरेंट में रखा फ्रिज, मिक्सी और खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान जल गया। सूचना पर दमकल कर्मी भी बाराकोट पहुंच गए। मंच के अध्यक्ष जोशी ने कहा कि हर ब्लॉक में अग्निशमन केंद्र होने चाहिए जिससे कि आग की घटना पर समय पर काबू पाया जा सके। आग बुझाने में विजय नाथ गोस्वामी, शुभम गोस्वामी, सौरव गोस्वामी, योगेश जोशी, कौस्तुभ अधिकारी, अनिल वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें