चंपावत में क्रांतेश्वर के जंगल में लगी आग को बुझाते वन कर्मचारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में वनों में आग लगने का सिलसिला जारी है। अब तक वनाग्नि से करीब एक हेक्टेअर में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के क्रांतेश्वर कंपार्ट में आग धधक उठी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान करीब एक हेक्टेअर क्षेत्रफल में बांज, बुरांश, काफल और फल्यांट के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। टीम में वन दरोगा चतुर सिंह, करम सिंह, चूड़ामणी जोशी, सदानंद, निर्मल, मुकेश, अक्षय वर्मा, लक्ष्मण राम, शेखर, बलदेव आदि शामिल रहे।